होम राज्य Jammu Srinagar Highway Landslide Update; Construction Company Employee Death | जम्मू-श्रीनगर हाईवे...

Jammu Srinagar Highway Landslide Update; Construction Company Employee Death | जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लैंडस्लाइड, कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी की मौत: रुक-रुक कर चट्टान गिर रहे; पिछले 4 दिनों से कश्मीर जाने का रास्ता बंद

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू श्रीनगर राजमार्ग भूस्खलन अद्यतन; निर्माण कंपनी के कर्मचारी की मौत

श्रीनगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गुरुवार (22 फरवरी) को लैंडस्लाइड में कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा रामबन जिले में सेरी के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान 31 साल के देशपॉल के रूप में हुई है। वह यूपी का रहने वाला था। देशपॉल ​​​​​कंपनी हेडक्वार्टर के मेस में नाश्ता करने जा रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया।

270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर हाईवे कश्मीर को पूरे देश से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। किश्तवारी पथेर और बनिहाल में हुए ताजा लैंडस्लाइड के कारण कश्मीर जाने का रास्ता लगातार चौथे दिन बंद रहा।

नाश्री और बनिहाल के बीच कई जगहों पर अभी भी पहाड़ के ऊपर से रुक-रुक कर चट्टान के हिस्से हाईवे पर गिर रहे हैं। इसके कारण हाईवे बंद है। सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

ट्रैफिक डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि लोगों से NH-44 पर यात्रा करने से बचने की अपील की गई है। गाड़ियों की आवाजाही के लिए रेस्टोरेशन का काम जारी है। इसमें कुछ समय लगेगा।

जम्मू-कश्मीर के रामबन और बनिहाल के बीच सोमवार (19 फरवरी) को एक दर्जन से अधिक जगहों पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। इससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार (21 फरवरी) को जम्मू-श्रीनगर हाईवे को एकतरफा यातायात चालू किया गया था, लेकिन किश्तवारी पाथेर में ताजा लैंडस्लाइड से सड़क फिर से बाधित हो गई।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here