होम राज्य Jammu Kashmir Snowfall Update; IMD Avalanche Alert | UP Bihar Punjab MP...

Jammu Kashmir Snowfall Update; IMD Avalanche Alert | UP Bihar Punjab MP Rajasthan Weather News | जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बीच एवलांच का अलर्ट: गुलमर्ग में माइनस 10 डिग्री तापमान; UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाई, पंजाब-हरियाणा में खिली धूप

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू कश्मीर बर्फबारी अपडेट; आईएमडी हिमस्खलन चेतावनी | यूपी बिहार पंजाब एमपी राजस्थान मौसम समाचार

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में पिछले हफ्ते से लगातार बर्फबारी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में एवलांच (हिमस्खलन) का अलर्ट जारी किया है। डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, गांदरबल, बांदीपुर, बारामूला और कुपवाड़ा में एवलांच की आशंका है। राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सोमवार (5 फरवरी) को पर्यटकों को अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है।

बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। गुलमर्ग में 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 4 फरवरी को यहां माइनस सात डिग्री तापमान था।पहलगाम में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

दूसरी तरफ, यूपी के 72 जिलों में सोमवार को बारिश हुई। मंगलवार को भी कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। लखनऊ में बादल के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। बारिश के बाद सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। IMD ने राज्य में आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

बिहार में भी पिछले दो दिनों से जारी बूंदाबांदी का असर खत्म होने लगा है। हालांकि, बारिश के बाद ठंडी हवाओं से कंपकंपी एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पटना सहित पूरे राज्य में अगले 3 से 4 दिनों तक सर्द हवाएं बहेंगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

IMD ने बताया कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। इससे पंजाब-हरियाणा में भी मौसम बदल गया है। मंगलवार को दोनों राज्यों के अधिकतर जिलों में धूप खिली। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। दोनों राज्यों में अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा।

राज्यों में मौसम का हाल…

​​​​बिहार में सर्द हवाओं से फिर बढ़ी ठंड, बादल छंटा, लेकिन ठंड बढ़ी; न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट

बिहार में ठंड फिर से बढ़ने लगी है। मंगलवार को एक बार फिर से लोगों को कंपकंपी महसूस हुई। पटना सहित पूरे राज्य भर में अगले 3 से 4 दिनों तक सर्द हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब-हरियाणा में धूप निकली, अगले 5 दिन मौसम साफ रहने का अनुमान

पंजाब-हरियाणा के अधिकतर जिलों में मंगलवार की सुबह धूप खिली। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। दोनों राज्यों में अगले 5 दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है।

हालांकि, पंजाब में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान सामान्य से 4.9 तक कम है। इस हफ्ते तापमान में 2 डिग्री तक सुधार होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here