होम राज्य ED will interrogate Arvind Kejriwal | अरविंद केजरीवाल से ED पूछताछ करेगी:...

ED will interrogate Arvind Kejriwal | अरविंद केजरीवाल से ED पूछताछ करेगी: अब तक 6 समन जारी हुए, न आने पर कोर्ट में हो चुकी पेशी

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज ED पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी ने 17 फरवरी को छठा समन जारी किया था। हालांकि ये समन कोर्ट के दखल के बाद जारी हुआ था।

इससे पहले ED केजरीवाल को 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेज चुकी थी। जब पांच समन के बाद भी दिल्ली CM पूछताछ के लिए नहीं आए तो ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका लगाई थी।

14 फरवरी को कोर्ट ने केजरीवाल से कहा था कि आप 17 फरवरी को अदालत में हाजिर होकर पेशी में न जाने की वजह बताएं। मुख्यमंत्री वर्चुअली कोर्ट में पेश हुए।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और बजट सत्र के कारण वे कोर्ट में शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हो सके। अगली सुनवाई 16 मार्च को है। उस दिन वे कोर्ट में पेश होंगे।

मेरे विधायकों से कहा गया- मुझे गिरफ्तार किया जाएगा
16 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करते हुए केजरीवाल ने कहा था- भाजपा दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चला रही है। हमारी पार्टी के 2 विधायकों से उन्होंने संपर्क किया और दावा किया था कि केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दोनों विधायकों को भाजपा के लोगों ने कहा कि AAP के 21 अन्य विधायक उनके संपर्क में हैं और पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। उन्हें 25-25 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं। हालांकि, हमने जब विधायकों से पूछताछ की तो हमें पता चला कि उन्होंने 7 विधायकों से संपर्क किया है। केजरीवाल ने इससे पहले मार्च 2023 और अगस्त 2022 में विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here