होम राज्य उत्तर प्रदेश राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को हाथरस में...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को हाथरस में – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को हाथरस में

राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अधक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को हाथरस पहुंचेगी। वह सासनी, हाथरस, सादाबाद में रोड शो भी करेंगे। जिले के कांग्रेसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गए है।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में विपक्ष का सबसे बड़े दल कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस इस चुनाव में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती। जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को सुबह 11 बजे हाथरस पहुंचेगी। हाथरस सीमा पर राहुल गांधी का स्वागत होगा। सासनी हाथरस सादाबाद होते हुए यात्रा आगरा के लिए प्रस्थान करेगी।

अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि राहुल गांधी सासनी, हाथरस, सादाबाद में रोड शो करेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। 18 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी तौकीर आलम, प्रदेश महासचिव प्रभारी मुकेश धनगर आदि ने जिले का भ्रमण किया। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ अनिल चौधरी, विनोद कुमार कर्दम, बीना गुप्ता, हरिशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here