- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- दिल्ली मौसम अपडेट; बर्फबारी बारिश की चेतावनी | जम्मू कश्मीर हिमाचल दिल्ली हरियाणा महाराष्ट्र पूर्वानुमान
नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अगले तीन दिन तक उत्तर भारत, पश्चिम भारत, मध्य भारत में आंधी-तूफान रहने की संभावना है।
देश के कई राज्यों में कल से मौसम फिर बदलने वाला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी होने वाली है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अगले तीन दिन बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग के 6 जिलों में आज रात बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो चुका है। इसके असर से पूरे प्रदेश में गुरुवार की रात से ही मौसम बदलेगा और बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
बिहार में 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक राज्य में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। झारखंड में 3 मार्च को कई जगहों पर तेज गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा और पंजाब में 1 से 3 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 1 और 2 मार्च को राजस्थान के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें से 11 जिलों में आंधी, बारिश होने के साथ ओले और बिजली चमक सकती है।

होली के समय उत्तर और मध्य भारत में लू चलने की संभावना
2024 में होली के आसपास उत्तर और मध्य भारत के सभी राज्यों में हीटवेव (लू) चल सकती है। इसकी दो वजहें हैं- होली इस बार मार्च के आखिरी हफ्ते (25 मार्च) में है और दक्षिण भारत में तापमान की बढ़ोतरी दो हफ्ते पहले फरवरी की शुरुआत से ही हो गई।
हालात ये हैं कि दक्षिण भारत के सभी राज्यों से महाराष्ट्र और ओडिशा तक दिन का तापमान 4-6 डिग्री तक ज्यादा यानी 33 डिग्री से ऊपर दर्ज हो रहा है। यह ट्रेंड इस बार फरवरी में पहले हफ्ते से ही दर्ज होने लगा, जो बीते दो साल में तीसरे हफ्ते में शुरू हुआ था।
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बीते दो वर्षों से उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में प्री-मानसून सीजन में तापमान बढ़ने का जो ट्रेंड दिखा है, वही इस बार जारी रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
मध्य प्रदेश: मंगलवार की बारिश से 20 जिलों में फसलें बर्बाद

मंगलवार दोपहर से रात तक भोपाल, रायसेन, छिंदवाड़ा, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन समेत प्रदेश के 20 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। तेज आंधी और ओले भी गिरे। इससे गेहूं-चने की फसलें बर्बाद हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…
राजस्थान: 25 जिलों में कल से बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में आंधी के साथ ओले गिरेंगे

पाकिस्तान की तरफ से आ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज बीकानेर, गंगानगर के एरिया में मौसम बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 3 मार्च से इस सिस्टम का असर कम हो जाएगा। 4 मार्च से राज्य में एक बार फिर मौसम साफ होने लगेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
पंजाब: पूरे राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ शुक्रवार से एक्टिव हो जाएगा। इस दौरान अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावनाएं हैं। जबकि, अन्य पूरे पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
बिहार: 29 फरवरी से 3 मार्च तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विभाग के मुताबिक, 29 फरवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 3 मार्च तक कई जिलों में हल्की बारिश होगी। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसकी वजह से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

























