नई दिल्ली15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मलबे में दबे हुए सभी लोगों को रेस्क्यू करके AIIMS ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को अंडर कंस्ट्रक्शन पंडाल गिर गया। हादसा गेट नंबर 2 के पास हुआ। इसमें कुछ मजदूरों के दबे होने की खबर मिली। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज सुबह 11 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के बाहर शादी समारोह के लिए बनाया जा रहा पंडाल गिर गया। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तो 25 से 30 मजदूरों के फंसे होने के बारे में पता चला।
पुलिस के मुताबिक, मलबे में दबे हुए सभी 25-30 लोगों को रेस्क्यू करके AIIMS ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। अन्य रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं।
हादसे को लेकर स्टेडियम में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि हादसे के वक्त मजदूर खाना खाने गए थे। इसकी वजह से जानमाल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
देखिए हादसे की तस्वीरें…

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गेट नंबर दो के बाहर शादी के लिए टेंट लगाया जा रहा था, जो गिर गया।

हादसे के बाद रेस्क्यू दल के लोगों ने टेंट के नीचे घुसकर लोगों को ढूंढा और उनका रेस्क्यू किया।

मौके पर दिल्ली पुलिस मौजूद रही। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 8-10 लोगों के घायल होने की खबर थी। बाद में घायलों की संख्या बढ़कर 25-30 हो गई।

घटनास्थल से लोगों के रेस्क्यू के लिए NDRF की टीम को भी बुलाया गया।
ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली की पेंट फैक्ट्री में आग, 11 लोगों की मौत:4 घायल, साढ़े 3 घंटे में आग बुझाई गई; केमिकल की वजह से ब्लास्ट की आशंका

दिल्ली के अलीपुर में दयाल मार्केट में मौजूद एक पेंट फैक्ट्री में 15 फरवरी को आग लग गई। देर रात तक हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर थी। शुक्रवार सुबह 8 मृतकों की संख्या 11 हो गई। 4 लोग घायल हैं, जिन्हें राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। रात 9 बजे आग पर काबू पाया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का संग्राम:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े; किसानों ने पतंगबाजी कर रोकने की कोशिश की

राजधानी दिल्ली में हुए एक सर्वे में सामने आया कि 81.2% लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। 67.8% लोगों ने माना कि वो सड़कों का इस्तेमाल करने के दौरान असुरक्षित महसूस करते हैं। कम्युनिटी अगेंस्ट ड्रंकन ड्राइविंग (CADD) ने पिछले साल 1 अगस्त से 31 दिसंबर के बीच 30 हजार लोगों पर यह सर्वे किया। इसमें 20 हजार 776 पुरुष, 9 हजार 224 महिलाएं शामिल हुईं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

























