- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव अपडेट; पाकिस्तान ब्लास्ट | दिल्ली राजस्थान मध्य प्रदेश समाचार
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय गायक शंकर महादेवन और तबलावादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। इनके बैंड ‘शक्ति’ के एलबम ‘धिस मॉमेंट’ को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम का खिताब दिया गया है। इस एलबम में 8 गाने हैं। ग्रैमी अवॉर्ड संगीत के लिए दिए जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। इसका आयोजन लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया जा रहा है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी इलेक्शन कमीशन के बाहर धमाका, 3 दिन बाद यहां चुनाव

पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव है। इसके तीन दिन पहले 5 फरवरी को बलूचिस्तान में इलेक्शन कमीशन के ऑफिस के बाहर धमाका हुआ। इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पाकिस्तानी मीडिया ARY न्यूज के मुताबिक इलेक्शन कमिशन के गेट के बाहर बम फटा। धमाका किसने और क्यों किया, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। जांच जारी है। पिछले हफ्ते कराची में इलेक्शन कमिशन के ऑफिस के बाहर धमाका हुआ था।
पुष्कर धामी कैबिनेट ने UCC रिपोर्ट को मंजूरी दी, आज उत्तराखंड विधानसभा में पेश होगा बिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक हुई। चर्चा के बाद धामी कैबिनेट ने UCC रिपोर्ट और उसके प्रावधानों को मंजूरी दे दी। अब यूनिफॉर्म सिविल कोड से जुड़ा यह बिल उत्तराखंड विधानसभा में पेश किया जाएगा।

























