- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव अपडेट; लस्या नंदिता दुर्घटना समाचार| दिल्ली मुंबई समाचार
भास्कर अपडेट2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तेलंगाना में BRS विधायक लस्या नंदिता की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मियापुर में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। लस्या नंदिता सिकंदराबाद कैंटोमेंट से विधायक थीं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
मुंबई में अफगानिस्तान का शख्स गिरफ्तार, भारत में 17 साल तक अवैध रूप से रहने का आरोप

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अफगानिस्तान के एक नागरिक (37 साल) को पिछले 17 सालों से भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गुरुवार (22 फरवरी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वह फर्जी नाम का इस्तेमाल कर रहा था और फर्जी दस्तावेज भी बनाता था। आरोपी को वडाला के रफी अहमद किदवई नगर से बुधवार को पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान, उसने अपना नाम जहीर अली खान बताया। उसने अपना पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी दिखाया। टेक्निकल जांच के बाद पता चला कि वह अफगानिस्तान का नागरिक था। मुंबई पुलिस ने उसका अफगान पासपोर्ट, नागरिकता कार्ड और दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। मुंबई के आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी 86 की उम्र में निधन, हार्ट अटैक के बाद पिछले दो दिनों से ICU में थे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में शुक्रवार (23 फरवरी) सुबह अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी को बुधवार को हार्ट अटैक आया था। तब से वे ICU में भर्ती थे। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। वे शिवसेना (तब अविभाजित) से राज्य के सीएम बनने वाले पहले नेता थे। जोशी 2002 से 2004 तक वाजपेयी सरकार में लोकसभा के स्पीकर थे। वे 2006 से 2012 तक राज्यसभा सांसद भी रहे। पूरी खबर पढ़ें…

























