9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिक्किम के रानीपूल में चल रहे मेले में तेज रफ्तार दूध का टैंकर जा घुसा। टैंकर ने तीन कारों और मेले में मौजूद लोगों को टक्कर मारी। शनिवार (10 फरवरी) शाम हुई इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आया है कि टैंकर का ब्रेक फेल हो गया था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक घर में भीषण आग लगी, दमकल की चार गाड़ियां मौजूद

दिल्ली के द्वारका स्थित मोहन गार्डन इलाके में शनिवार की रात एक घर में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घटना को लेकर और जानकारी आना बाकी है।

























