- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- Ayodhya Ram Mandir; Parliament 2024 LIVE Update | Jayant Chaudhary Bharat Ratna

भाजपा के वरिष्ठ सांसद सत्यपाल सिंह ने राम मंदिर प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की।
बजट सेशन के आखिरी दिन शनिवार को लोकसभा में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा जा रहा है। इस धन्यवाद प्रस्ताव के लिए ही बजट सेशन एक दिन बढ़ाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह ने चर्चा की शुरुआत की। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्पीच दे सकते हैं।
बजट सेशन की शुरुआत 31 जनवरी को हुई थी और आज राम मंदिर पर चर्चा के साथ यह सेशन खत्म हो जाएगा।22 जनवरी को ही अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी मुख्य यजमान के तौर पर शामिल हुए थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा था- हमारे राम लला आ गए हैं। राम लला अब टेंट में नहीं दिव्य राम मंदिर में रहेंगे।
राज्यसभा में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर चर्चा के दौरान हंगामा हुआ। RLD चीफ और चरण सिंह के पोते जयंत ने कहा- चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला बहुत बड़ा है।
लाइव अपडेट्स
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मल्लिकार्जुन खड़गे से बोले धनखड़- आपको चरण सिंह का अपमान नहीं करने दूंगा
राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि आप ऐसी भाषा का इस्तेमाल ना करें। मैं आपको चौधरी चरण सिंह की बेइज्जती नहीं करने दूंगा।
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विपक्ष ने चरण सिंह का अपमान किया, माफी मांगे- गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष के नेता को चौधरी चरण सिंह के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। गोयल ने कहा- यह गर्व का क्षण है कि पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर सम्मान दिया। कांग्रेस को आज जश्न मनाना चाहिए था कि उनके पूर्व पीएम को मोदी सरकार ने पुरस्कार दिया है। लेकिन दुर्भाग्य से, उनके उपनाम में नेहरू-गांधी था। यदि वह प्रथम परिवार से होते तो काम चल जाता।
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राम मंदिर चर्चा में शामिल नहीं होगी टीएमसी
लोकसभा में राम मंदिर निर्माण पर धन्यवाद प्रस्ताव से टीएमसी ने किनारा कर लिया है। ममता बनर्जी की पार्टी के सांसद इसमें शामिल नहीं होंगे।
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमो हैट्रिक यही बताती है कि फिर से मोदी आएंगे
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- राम मंदिर तो हमारे लिए आस्था का केंद्र था भी, है भी और रहेगा भी। लेकिन वो लोग जो प्रश्न उठाते थे कि बीजेपी कहती है कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। हमने तारीख भी बताया और राम मंदिर का निर्माण भी किया। पूरे देश में राममय वातावरण हो गया है। नमो हैट्रिक यही बताती है कि फिर से मोदी आएंगे।
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जयंत को भाजपा का विरोध करना चाहिए- शिवसेना
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “जयंत चौधरी जो निर्णय लेंगे वह अपनी पार्टी के हिसाब से लेंगे और उनके पार्टी के लोगों को क्या सही लगता है? चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिला है, उसका मैं स्वागत करती हूं। उन्होंने अपनी जिंदगी किसानों के लिए समर्पित कर दी और अगर उनकी पार्टी उन लोगों का समर्थन करती है, जिन्होंने काले कानून देश लाए… रोज 30 किसान आत्महत्या करते हैं क्योंकि उनकी कर्ज माफी नहीं होती है। तो आपको ऐसी पार्टी का विरोध करना चाहिए।”
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जयंत चौधरी बोले- चरण सिंहजी को भारत रत्न की घोषणा पर दीवाली मनी
RLD चीफ और चरण सिंह के पोते जयंत ने कहा- चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला बहुत बड़ा है। इस घोषणा के बाद लोगों ने दीवाली मनाई। कनॉट प्लेस में किसानों ने मिठाई बांटी। यह दिखाता है कि फैसला सिर्फ चरण सिंह जी के परिवार तक ही नहीं सीमित है, इस फैसले ने सभी किसानों को मजबूत किया।
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस ने राम को अस्वीकार किया, इसलिए आज ये हाल- सत्यपाल
लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा करते हुए भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा- मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का मौका मिला। 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देखना और पूजा करना ऐतिहासिक था। सिंह ने कांग्रेस को लेकर कहा- जहां राम हैं, वहां धर्म है। जो लोग धर्म को नष्ट करते हैं, वे मारे जाते हैं और जो लोग धर्म की रक्षा करते हैं, उनकी रक्षा होती है। कांग्रेस की आज इस देश में यह स्थिति है, क्योंकि उन्होंने उस समय भगवान राम को अस्वीकार कर दिया था।
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राज्यसभा में चरण सिंह को भारत रत्न देने पर हंगामा
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा सांसद सत्यपाल बोले- मोदी के आने से देश में रामराज आया
सत्यपाल सिंह ने कहा- 1528 में मीर बकी ने राम मंदिर तोड़ा था। इतिहास गवाह है कि यहां राम मंदिर था। एएसआई के सर्वे में यह बात साबित हो गई। प्रधानमंत्री मोदी के आने से रामराज आया है। राम मंदिर ने देश में नई चेतना फूंक दी है।
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लोकसभा में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा शुरू, जयश्रीराम के नारे लगे
लोकसभा में जैसे ही स्पीकर ओम बिड़ला अपनी सीट की तरफ बढ़े, वैसे ही भाजपा सांसदों ने जय श्री राम के नारे लगाए। बिड़ला ने कहा कि आज श्रीराम मंदिर निर्माण पर चर्चा होनी है। इसके बाद उन्होंने सत्यपाल सिंह को चर्चा की शुरुआत के लिए बुलाया।