- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बनाम राहुल गांधी न्याय यात्रा | तेलंगाना बीजेपी विजय संकल्प यात्रा
तेलंगाना13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

CM सरमा का कहना है कि जहां से भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकल रही है, वहां कांग्रेस का पतन हो रहा है।
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार (20 फरवरी) को कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जहां से भी निकल रही है, वहां कांग्रेस का पतन हो रहा है। अब राहुल उत्तर प्रदेश जा रहे हैं, लेकिन उनका अखिलेश यादव से मतभेद हो रहा है। जहां भी न्याय यात्रा जाएगी, वहां कांग्रेस के साथ अन्याय ही होगा।
हिमंत सरमा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने तेलंगाना पहुंचे थे। जहां उन्होंने रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल ने इस दुनिया में झूठ के अलावा कुछ भी नहीं सीखा है।
‘राहुल एक जोड़े के तौर पर भारत का दौरा कर रहे हैं’
सरमा ने कहा कि ‘राहुल गांधी कहते हैं कि पीएम मोदी ने क्या किया? लेकिन राहुल और प्रियंका गांधी उसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैलियां कर रहे हैं, जिसे पीएम मोदी ने बनाया है। राहुल गांधी ने दुनिया में झूठ बोलने के अलावा और कुछ भी नहीं सीखा। वो एक जोड़े के तौर पर भारत का दौरा कर रहे हैं।
पहले दौरे पर तीन राज्य हारे, इस बार पूरा देश हारेंगे- हिमंता सरमा
CM हिमंत ने कहा कि जब राहुल ने पहली बार भारत का दौरा किया था, तो वो तीन राज्यों में चुनाव हार गए थे। इस बार चुनावों में वह पूरा देश हार जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों मे 30 सीट भी नहीं जीत पाएगी।
इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने बयान दिया था कि जब वो अपनी न्याय यात्रा के दौरान वाराणसी में थे, तब उन्होंने लोगों को सड़कों पर नशे में धुत देखा।

कांग्रेस को हिंदुओं से प्रेम नहीं- CM सरमा
तेलंगाना के निर्मल जिले में एक सार्वजनिक सभा में CM सरमा ने सवाल किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के बड़े नेता, आमंत्रित किए जाने के बावजूद अयोध्या में राम मंदिर कार्यक्रम में क्यों शामिल नहीं हुए।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आप क्यों नहीं गए? क्या आपको हिंदुओं से प्रेम नहीं है? क्या आप हमेशा ‘रजाकारों’ और बाबर के साथ रहेंगे। सरमा ने कहा कि देशवासी ‘रजाकारों’ और बाबर के साथ खड़ा नहीं होगें।
अमेठी में राहुल बोले-जागोगे नहीं, तो भूखे मर जाओगे:जय श्रीराम के नारे लगे, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी दिया जवाब

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सोमवार (19 फरवरी) को राहुल ने प्रतापगढ़ से यात्रा शुरू की। इसके बाद अपने पुराने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। उन्होंने गौरीगंज में करीब 1 किलोमीटर की पदयात्रा की। इसके बाद उन्होंने बाबूगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उनके साथ रहे।पूरी खबर पढ़े
असम CM बोले-शूद्रों का कर्तव्य 3 जातियों की सेवा करना:विवाद बढ़ा तो माफी मांगी; कहा- अनुवाद में गलती की वजह से ऐसा हुआ

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार (28 दिसंबर) को भगवद गीता का श्लोक एक्स पर पोस्ट किया। इसमें लिखा था- गीता के अनुसार, शूद्रों का कर्तव्य अन्य तीन जातियों – ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य की सेवा करना है। पूरी खबर पढ़े

























