होम राज्य Abhishek Ghosalkar Shot Dead Case; Morris Noronha | Thackeray Leader | पति...

Abhishek Ghosalkar Shot Dead Case; Morris Noronha | Thackeray Leader | पति मॉरिस नोरोन्हा रंजिश भूलने वालों में से नहीं था: पत्नी सरीना बोली- अभिषेक घोषालकर को सबक सिखाने की कहते, हमने ध्यान नहीं दिया

मुंबई19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
8 फरवरी को अभिषेक घोषालकर की मॉरिस नोरोन्हा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया था। - Dainik Bhaskar

8 फरवरी को अभिषेक घोषालकर की मॉरिस नोरोन्हा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया था।

मुंबई के दहिसर इलाके में उद्धव गुट के नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गुरुवार (8 फरवरी) रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अभिषेक फेसबुक लाइव पर चर्चा कर रहे थे। हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। हमलावर की पहचान मॉरिस नरोन्हा के रूप में हुई थी।

पोस्टमार्टम के बाद 9 फरवरी को आरोपी नोरोन्हा का अंतिम संस्कार किया गया। मॉरिस नरोन्हा की पत्नी सरीना और मां ने अभिषेक घोषालकर से चल रही उसकी रंजिश को लेकर जानकारी दी।

TOI की खबर के मुताबिक, पत्नी सरीना ने कहा कि पति नोरोन्हा उन लोगों ने से नहीं थे जो रंजिश भूल जाते हैं।

आरोपी मॉरिस नोरोन्हा (लाल टी-शर्ट) ने अभिषेक घोषालकर की 4 गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया था।

आरोपी मॉरिस नोरोन्हा (लाल टी-शर्ट) ने अभिषेक घोषालकर की 4 गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया था।

झूठा रेप किया हुआ था, अभिषेक ने शिकायत करने वाले का साथ दिया
परिवार ने बताया कि साल 2022 में मॉरिस पर दो FIR दर्ज हुई थी। पहला मामला महिला से रेप का था। पति मॉरिस को गिरफ्तार किया गया था और कुछ महीने जेल में सजा भी काटी थी। अभिषेक घोषालकर ने रेप का केस लगाने वालों की मदद की थी।

अभिषेक की पत्नी तेजस्वी ने पति मॉरिस के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसने कहा था कि फेसबुक लाइव के दौरान पति ने तेजस्वी के खिलाफ गलत शब्द बोले थे।

सरीना ने बताया कि पुलिस केस के कारण मॉरिस काफी परेशान रहता था। वो कई बार कहता था कि अभिषेक घोषालकर को सबक सिखाएगा, लेकिन हम लोगों ने इस बात पर गौर नहीं किया।

सरीना ने कहा कि मॉरिस पोकर खेलता था। उसका US में बिजनेस भी चलता था। अभिषेक घोषालकर ने US एम्बेसी में संपर्क किया था। इसके बाद से पति मॉरिस का बिजनेस प्रभावित हुआ था। पति को US में बिजनेस करने से रोक दिया गया था।

पत्नी के मुताबिक, जिस रेप केस में पति को जेल की सजा हुई थी वह बाद में झूठा साबित हो गया था। मेरे पति को प्रताड़ित किया गया था

घटना वाले दिन 3 कॉल आए
सरीना ने बताया कि घटना वाले दिन (8 फरवरी) को वह जॉब पर थी। मेरे जानने वाले ने कॉल किया और बताया कि अभिषेक घोषालकर को गोली मारी गई है। मुझे लगा कि राजनीतिक दुश्मनी में किसी ने घटना को अंजाम दिया होगा। इसके बाद दूसरा कॉल आया तो पता चला कि गोली मारने वाला पति मॉरिस है। तीसरी बार कॉल आया कि पति ने भी सुसाइड कर लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं मालूम पति पास पिस्टल कहां से आई। घटना वाले दिन पति को किसी से अभिषेक घोषालकर के बारे में बात करते हुए भी नहीं सुना था।

पति को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया
सरीना ने कहा कि कोविड में समाज सेवा करने के लिए मॉरिस को सम्मानित किया गया था। वो लोगों की मदद करते थे। पार्षद चुनाव की तैयारी में थे। लोगों की मदद करने के हमेशा आगे रहते थे। दिसंबर 2022 में मॉरिस ने अभिषेक घोषालकर से दोस्ती कर ली थी, लेकिन यह दोस्ती ‘घाव पर बैंड-एड लगाने’ जैसी थी। जो लगातार दर्द दे रही थी।

अभिषेक घोषालकर मर्डर केस जुड़ी खबर
सिक्योरिटी गार्ड की गन से गोली मारी; रेप केस में सजा काट चुका था हमलावर मॉरिस

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मॉरिस के सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लिया। दरअसल, अभिषेक पर जिस गन से गोलियां चलाई गईं, वह मॉरिस के गार्ड अमरेंद्र मिश्रा की थी। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here