होम राज्य AAP Congress Seat Sharing Controversy; Sandeep Pathak | Arvind Kejriwal | कांग्रेस...

AAP Congress Seat Sharing Controversy; Sandeep Pathak | Arvind Kejriwal | कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं: आम आदमी पार्टी ने कहा- हम गठबंधन धर्म निभाते हुए एक सीट का प्रस्ताव दे रहे

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार (13 फरवरी) गोवा, असम और गुजरात से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। साथ ही कहा कि योग्यता के आधार पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं है, लेकिन गठबंधन के धर्म को ध्यान में रखते हुए AAP उन्हें दिल्ली में एक सीट की पेशकश कर रही है।

AAP सांसद संदीप पाठक पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक के बाद INDIA ब्लॉक के साथ सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान संदीप ने कहा कि हम प्रस्ताव देते हैं कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी 1 सीट पर और AAP 6 सीटों पर लड़े।

AAP ने गुजरात में पिछले स्टेट इलेक्शन में वोट शेयर के अनुपात में 26 में से 8 लोकसभा सीटों की मांग की है। AAP ने वेन्जी वीगास को साउथ गोवा सीट से चुनाव प्रत्याशी बनाया है।

गुजरात के भरूच से चैतर वसावा को और भावनगर से उमेश भाई मकवाना को लोकसभा चुनाव में उतारने की घोषणा की है।

कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर 2 मीटिंग हुईं, दोनों बेनतीजा
संदीप ने यह भी कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ दो बैठकें हुईं। लेकिन इनका कोई नतीजा नहीं निकला। इनके अलावा, पिछले 1 महीने में कोई बैठक नहीं हुई है। हम अगली मीटिंग का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को भी अगली बैठक की जानकारी नहीं है। आज, मैं भारी मन से यहां बैठा हूं। हमने असम से तीन उम्मीदवारों की घोषणा की और मुझे उम्मीद है कि I.N.D.I.A गठबंधन उन्हें स्वीकार करेगा।

कांग्रेस ने प्रस्ताव नहीं माना तो दिल्ली में जल्द 6 नामों का ऐलान करेंगे
संदीप ने बताया कि हम दिल्ली में 6 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हम फिलहाल दिल्ली के लिए किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर सीट-बंटवारे पर बातचीत जल्दी नहीं होती है, तो हम दिल्ली की छह सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here