होम राज्य उत्तर प्रदेश 25 साल पुरानी दुश्मनी के चलते की गई थी केशव की हत्या...

25 साल पुरानी दुश्मनी के चलते की गई थी केशव की हत्या -अलीगढ़ समाचार


अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

अद्यतन रविवार, 11 फरवरी 2024 12:35 पूर्वाह्न IST

केशव की हत्या 25 साल पुरानी दुश्मनी के चलते की गई थी

हत्या का आरोपी पुलिस की हिरासत में
– फोटो : संवाद

विस्तार


करीब 15 दिन पहले गांव मूढ़ैल निवासी केशव की हत्या में गांव के ही एक व्यक्ति को दबोचकर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताया कि 25 साल पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई थी।

25 जनवरी को नानऊ-छर्रा मार्ग से गांव मूढ़ैल के लिए जाने वाले कच्चे रास्ते पर मूढ़ैल निवासी केशव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता किशनलाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सीओ बरला सर्जना सिंह ने बताया कि केशव का अपने गांव निवासी नंद किशोर उर्फ मल्ल पुत्र तोताराम के बीच 20-25 साल पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश में नंदकिशोर ने गोली मारकर केशव की हत्या कर दी थी। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here