होम राज्य उत्तर प्रदेश 17 और 18 फरवरी को हाथरस शहर में रूट रहेगा डायवर्ट –...

17 और 18 फरवरी को हाथरस शहर में रूट रहेगा डायवर्ट – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


17 व 18 फरवरी को हाथरस शहर में रूट डायवर्ट रहेगा

रूट रहेगा डायवर्ट
– फोटो : Demo

विस्तार


हाथरस में 17 और 18 फरवरी को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर यातायात का मार्ग परिवर्तित रहेगा। यह निर्णय परीक्षार्थियों और राहगीरों की सुविधा के मद्देनजर लिया गया है।

17 व 18 फरवरी को हाथरस जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा को देखते हुए लोगों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत सुबह सात बजे से शाम आठ बजे तक शहर के अंदर प्रवेश करने वाले प्रकार के भारी (ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम कैंटर, ट्रैक्टर आदि) वाहनों व मध्यम (हल्के लोडर वाहन) वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। कार व रोडवेज बस आदि वाहनों का आवश्यकतानुसार आवागमन रहेगा। सभी प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम कैंटर, ट्रैक्टर आदि) वाहनों और मध्यम (हल्के व लोडर) वाहनों का आवागमन सिकंदराराऊ से की तरफ से आने वाले भारी वाहन तथा मध्यम वाहन कैलोरा चौराहा हाथरस जंक्शन से बाया सासनी से हतीसा पुल बाईपास होते हुए मथुरा की तरफ तथा बाईपास नगला भूस तिराहा से आगरा की तरफ जाएंगे।

आगरा से आने वाले भारी वाहन व मध्यम वाहन नगला भूस तिराहा बाईपास से हतीसा पुल वाया सासनी होते हुए कैलोरा चौराहा होते हुए सिकंदराराऊ की तरफ जाएंगे। मथुरा से आने वाले भारी व मध्यम वाहन हतीसा पुल बाईपास होते हुए वाया सासनी कैलोरा चौराहा से सिकंदराराऊ की तरफ जाएंगे। जलेसर व मथुरा से आवगमन करने वाले भारी और मध्यम वाहन सहपऊ-सादाबाद-मुरसान होते हुए आवागमन करेंगे। एंबुलेंस व अन्य आमजन की सेवाओं संबंधित वाहनों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग देना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here