होम राज्य उत्तर प्रदेश 11 फरवरी को अयोध्या जाएंगे बीजेपी विधायक – अमर उजाला हिंदी न्यूज़...

11 फरवरी को अयोध्या जाएंगे बीजेपी विधायक – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


11 फरवरी को बीजेपी विधायक अयोध्या जाएंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए योगी सरकार के विधायक रोडवेज बस में सवार होकर 11 फरवरी को पहुंचेंगे। परिवहन निगम विधायकों के लिए 10 लग्जरी बसों को इसके लिए लगाएगा।

प्रदेश की योगी सरकार विधानसभा के सभी सदस्यों को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम और रामलला के दर्शन कराएगी। इसके लिए 11 फरवरी को परिवहन निगम की ओर से 10 सुपर लग्जरी प्रीमियम बसें सदस्यों को ले जाने के लिए विधान भवन के गेट संख्या एक और तीन के सामने सुबह 8:15 बजे से मौजूद रहेंगी।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निगम के प्रबंध निदेशक को बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि बसों में रामधुन अवश्य बजनी चाहिए तथा चालक एवं परिचालक दोनों नेमप्लेट के साथ वर्दी में रहें। कहा कि अयोध्या धाम के दर्शन कराने वाली बसों की सफाई बेहतर हो, उनमें फस्ट एड बॉक्स व अन्य सुरक्षा इंतजाम भी होने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here