होम राज्य उत्तर प्रदेश सीबीएसई अभ्यर्थियों ने दी उर्दू परीक्षा – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

सीबीएसई अभ्यर्थियों ने दी उर्दू परीक्षा – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


सीबीएसई परीक्षार्थियों ने उर्दू की परीक्षा दी

सीबीएसई परीक्षा
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


हाथरस के एमएलडीवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई की कक्षा दस की परीक्षा में 23 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें कोई परीक्षार्थी गैरहाजिर नहीं रहा। प्रश्नपत्र आसान होने से परीक्षार्थी खुश दिखाई दिए।

इन दिनों सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की परीक्षा का चल रही हैं। 20 फरवरी को एकमात्र परीक्षा केंद्र एमएलडीवी पब्लिक स्कूल में कक्षा दस की उर्दू विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा में कुल 23 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र आसान था। उनकी परीक्षा अच्छी रही।

उर्दू की परीक्षा थी। मेरा पेपर अच्छा हुआ है। अच्छे अंक आने की उम्मीद है। – तन्नू, परीक्षार्थी

प्रश्नपत्र काफी आसान था। मेरी परीक्षा काफी अच्छी रही। अच्छे अंक हासिल करने का पूरा विश्वास है।– जोया, परीक्षार्थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here