बदायूँ/कादरचौक ब्लॉक के ग्राम सिमरिया की गौशाला मे गौ सेवा के नाम पर गौ एवं गौवंश की दुर्दशा की जा रही है गौशाला में देखरेख के अभाव में जहां मृत गाय पड़ी है वही जीवित बीमार गायों को इतनी सर्दी में भी खुले आसमान के नीचे पड़े हुए देखा जा सकता है।


गौशाला में गायों की दुर्दशा के बारे में जानकारी करने के लिये गायों की समय-समय पर जांच करने को नियुक्त पशु चिकित्सक डॉ नेमपाल ने बताया कि गौशाला में सूचना मिलने पर पैरावेट भेजकर चिकित्सा कर दी जाती है,जब पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर गायों के हालात के बारे में पूछा तो कोई संतोषजनक उत्तर न दे सके।
गौशालाओं में इस तरह की दुर्दशाओं की हालत तब है जब प्रदेश का मुखिया दिनरात इनके सुधार को लेकर तमाम योजनाएं बना रहा है लेकिन निचले स्तर पर कई दिनों तक किसी भी अधिकारी ने गौशाला में जाकर कोई जांच नहीं की है।इसके लिये जिलाधिकारी को आगे आकर सप्ताह में कम से कम एक दिन किसी न किसी गौशाला का औचक निरीक्षण करना चाहिए, कमियां मिलने पर एक दो के खिलाफ कठोर कार्यवाही भी करनी चाहिए तभी कुछ सुधार हो सकता है,वरना गौशालाओं में इस तरह गौवंशों की दुर्दशा होती रहेगी।

























