बदायूँ।नगर के विरूआवाडी मन्दिर मे आयोजित श्री श्री गौर निताई जी की 37 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे 4 दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया, यात्रा में वृंदावन की वैष्णव मंडली द्वारा संकीर्तन किया गया। संकीर्तन के दौरान सभी भक्त भक्ति मे डूब कर नृत्य करते दिखे। शोभायात्रा मे श्री गौर निताई की सुंदर झांकियां सम्मलित की गयी, साथ ही श्री राधा माधव संकीर्तन मण्डल भी सम्मिलित हुआ।







शोभायात्रा शहर के विरुआवाड़ी मन्दिर से पथिक चौक, टिकट गंज, हलवाई चौक, मढई चौक, काली सड़क सहित मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गयी,
इस दौरान श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि)के अध्यक्ष महाराज श्री पंकज जी एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्य अरुण जी, विजय जी, श्याम जी, शरद जी, ऋषिराम जी, उपेंद्र जी, आशीष जी, आशु जी, राकेश जी, अतुल जी, नरेंद्र जी, पवन जी, अभिषेक, ललित, गौरांग, अक्षत, जतिन, कृष्णा, वरुण सहित सैकड़ो की संख्या में श्री श्री ग़ौर निताई के अनुयायी मौजूद रहे।

























