बदायूँ।आज लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल मे , 2024 सत्र के लिये अपनी दूसरी प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की, जिसमें 129 छात्रों ने भाग लिया।परीक्षा दिलाने आये अभिभावकों को स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को देख काफ़ी प्रभावित किया।इस दौरान अध्यक्ष श्री वेदव्रत त्रिवेदी ने बताया कि जो बच्चे परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे और बसंत पंचमी से पहले या उस दिन तक नामांकन करेंगे उन्हें एडमिशन फीस में 100% की छूट मिलेगी।




परीक्षा देने आये विद्यार्थी ने घुड़सवारी का भी आनंद लिया साथ ही मिट्टी के बर्तन बनाना सीखे, छोटे बच्चों ने स्कूल में मौजूद झूलों का लुफ्त उठाया।

























