बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली में ग्राम देवता मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठें दिन यहां कथावाचक आचार्य रविकांत पाठक ने भक्त ध्रुव के चरित्र का सुंदर प्रसंग सुनते हुए कहा कि भक्त ध्रुव ने अपनी सौतेली मां के कहने पर घोर तपस्या से श्री हरि को प्रसन्न करके भगवान विष्णु के दर्शन किए। इसलिए सभी भक्तों को अपने प्रभु पर हमेशा श्रद्धा और विश्वास रखना चाहिए। महाराज ने आग कहा कि मनुष्य दूरदराज दर्शन करने जा रहा है। घर में माता-पिता रोटी को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि गणेश जी ने यह सिद्ध कर के माता-पिता की परिक्रमा कर सारे देवो के देव बन गये।

इस मौके पर संतोष कुमारी, अवनीश कुमार, सुषमा रानीस उषा रानी, सर्वेश कुमारी, गुड्डी, रिंकी माहेश्वरी, बवली सिंह, रेनू माहेश्वरी, कृष्णा शर्मा, विनोद सिंह, वीरेश सिंह, विजय प्रकाश, दिलीप माहेश्वरी, राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here