होम राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा ने मथुरा से तीन बार सांसद रहे तेजवीर सिंह को राज्यसभा...

भाजपा ने मथुरा से तीन बार सांसद रहे तेजवीर सिंह को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


बीजेपी ने मथुरा से तीन बार सांसद रहे तेजवीर सिंह को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया

समर्थकों के साथ चौधरी तेजवीर सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में तीन बार के लोकसभा सांसद रहे चौधरी तेजवीर सिंह को भाजपा ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। रविवार को यह सूचना जारी होने के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरुआत करने वाले तेजवीर सिंह केआर डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में महासचिव चुने गए थे। इसके बाद 1987 में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन बने।

उस समय उनकी उम्र महज 26 साल थी। 1996, 1998 और 1999 में लगातार भाजपा से लोकसभा सांसद रहे हैं। 2018 को यूपी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन पद पर भी चुने गए थे। इसके अलावा पेट्रोलियम और रसायन समिति, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना समिति, और सलाहकार समिति कृषि मंत्रालय में सदस्य भी अलग-अलग समय पर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here