होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी मे साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, 15 हजार की लगी...

बिल्सी मे साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, 15 हजार की लगी चपत,

बिल्सी।तकनीकी युग में साइबर ठगों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग लगातार साइबर ठगी का शिकार लोग हो रहे हैं। हर बार नया तरीका अपनाया जा रहा है जिस कारण पुलिस के यंत्र भी इन साइबर ठगों के आगे फेल साबित हो रहे हैं।इस बार बिल्सी नगर में एक हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाला युवक साइबर ठगी का शिकार हुआ है । साइबर ठगों ने युवक से ₹15000 की रकम ठग ली।

यह मामला बिल्सी की नगर पालिका कार्यालय के सामने हेयर ड्रेसिंग का कार्य करने वाले युवक के साथ हुआ है, बक़ौल दानिश अली के अनुसार उसके मोबाइल पर 7 फरवरी को अपराह्न 3:00 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आती है कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि मेरे नंबर से आपके खाते में ₹15000 गलती से ट्रांसफर हो गए हैं उसको किसी तरह मेरे खाते में जमा कर दो।ठग ने विश्वास ज़माने के लिये मेरे नम्बर पर ₹15000 क्रेडिट किए जाने का मैसेज उसके नंबर पर भेज दिया ठगी का शिकार पीड़ित ने मैसेज पढ़कर बराबर वाली दुकान से तीन बार में युवक को 8000, 4500, 2000 तीन बार में ट्रांसफर कर दिये।

फ्रॉड के शिकार युवक का ढगों द्वारा पहले से फर्ज़ी तरीके से तैयार टेक्स्ट मेसेज पर विश्वास करते हुए तत्काल बताये हुए खाते में रुपया ट्रांसफर करना भारी पड़ गया, रुपये ट्रांसफर करने से पहले खाते में पैसे आये हैं या नहीं कि जांच न करने की दानिश अली को महंगी साबित हुई। पीड़ित को जब तक गलती का एहसास हुआ तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी। दानिश ने ठगी का एहसास होने पर जब उस नम्बर पर बात की कोशिश की तो ठग ने बहाना बनाकर फोन काट दिया।

पीड़ित युवक दानिश अली ने ठगी का शिकार होने की शिकायत थाना पुलिस से की है ,पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here