बिल्सी। नगर पालिका परिषद में तैनात अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह का स्थानांतरण तात्कालिक प्रभाव से नगर पालिका परिषद मुरादनगर (गाजियाबाद) के लिए कर दिया गया है। उनके स्थान पर अभी किसी अन्य अधिशासी अधिकारी की तैनाती नही की है। ज्ञात रहे ईओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने विगत जुलाई 2023 में नगर पालिका परिषद में गाजियाबाद जिले की लोनी नगर पालिका से बिल्सी आकर पदभार ग्रहण किया था। उन्होने नगर में विकास कार्य कराए जाने की जाने के लिए कई योजनाओं को बनाकर शासन को भेजा था। बहुत ही कम समय मे उन्होंने अपनी कार्यशैली से बिल्सी की जनता के दिलों में अपनी जगह बना ली थी।उनके प्रयासों से नगर की जनता को काफी सहूलियत भी मिलने लगी थी।

























