होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी गल्ला मंडी में व्यापारी की आढ़त के ताले तोड़ कर 50...

बिल्सी गल्ला मंडी में व्यापारी की आढ़त के ताले तोड़ कर 50 हजार का सामान चुरा ले गए चोर,व्यापारियों में रोष

बिल्सी। बीती शनिवार की रात नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित गल्ला मंडी में एक व्यापारी की आढ़त का चोरों ने ताला तोड़ कर उसमें रखे 14 कट्टा सरसों और नया इंवर्टर-बैट्री को चुराकर ले गए। पीड़ित व्यापारी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं मंडी में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी हेमंत कुमार पुत्र उदय प्रकाश की नगर की गल्ला मंडी में आढ़त है। बीती शनिवार की शाम वह अपनी आढ़त को ताला लगाकर आए थे। आज रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी आढ़त को खोलने के लिए मंडी पंहुचे। वहां देखा कि उनकी आढ़त का ताला टूटा पड़ा हुआ है। साथ ही अंदर रखे सरसों के कट्टे भी इधर-उधर पड़े थे। जिसमें 14 कट्टे और इंवर्टर और बैट्री वहां से गायब थे। चोर मंडी के सब्जी मंडी की ओर से बने गेट के निकट से निकाल कर ले गए। क्योंकि वहां पर कट्टों से निकली सरसों भी पड़ी थी। व्यापारी ने बताया कि उसका करीब 50 हजार रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसके बाद घटना की सूचना पीड़ित ने थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है। वहीं मंडी में हुई इस चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वह अपने सामान की सुरक्षा को लेकर काफी चितिंत नजर आ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here