होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली में शादी की जिद पर प्रेमी के घर पहुंची लड़की –...

बरेली में शादी की जिद पर प्रेमी के घर पहुंची लड़की – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


बरेली में शादी की जिद पर अड़ी लड़की प्रेमी के घर पहुंच गई

प्रतीकात्मक फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शादी करने की जिद लेकर युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती के पीछे परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने युवती की पिटाई कर दी, जिससे हंगामा हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इस बीच युवती के परिजन उसे लेकर घर चले गए। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का उसके पड़ोस के गांव निवासी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार को प्रेमिका प्रेमी से शादी की जिद करते हुए उसके घर पहुंच गई। पीछे से प्रेमिका के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवती की पिटाई कर दी। हंगामा होता देख ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here