होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली-मथुरा हाईवे फोरलेन के तीसरे चरण का काम जल्द शुरू होने की...

बरेली-मथुरा हाईवे फोरलेन के तीसरे चरण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बरेली-मथुरा हाईवे फोरलेन के तीसरे चरण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे

विस्तार


राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत मथुरा से बरेली तक फोरलेन निर्माण के तीसरे चरण के काम को जल्द शुरू कराने के लिए केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की। गडकरी ने उन्हें तीसरे चरण का काम जल्द ही शुरू कराने का भरोसा दिलाया। बता दें कि पहले चरण का काम मथुरा से शुरू हो चुका है।

दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट के बाद बीएल वर्मा ने बताया कि मथुरा से बरेली तक फोरलेन हाईवे का निर्माण चार चरण में पूरा होना है। पहले चरण में मथुरा से सिकंद्राराऊ तक काम शुरू हो चुका है। दूसरे चरण में सिकंद्राराऊ से कासगंज बाईपास और तीसरे चरण में कासगंज बाईपास से बदायूं बाईपास तक काम होना है।

जल्द शुरू हो सकता है कार्य

बदायूं बाईपास से बरेली तक की फोरलेन सड़क चौथे चरण में बनेगी। तीसरे चरण के कार्य को जल्द शुरू कराने के लिए सहकारिता राज्यमंत्री की ओर से गडकरी के सामने जो प्रस्ताव रखा गया, उसे लेकर उन्होंने वन विभाग से एनओसी की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद काम शुरू करा देने का भरोसा दिलाया।

काम की खबर: इस जिले के 7.99 लाख परिवारों को मिलेगा मोटा अनाज, जानिए कब से बंटेगा राशन

उझानी में रिंग रोड बाईपास भी इसी के तहत बनेगा। रिंग रोड बाईपास छतुइया से मेडिकल कॉलेज के आसपास बनेगा। जमीन अधिग्रहण और उनके स्वामियों के मुआवजा भी अतिशीघ्र दिलाने पर दोनों मंत्रियों के बीच चर्चा हुई। तीसरे चरण के निर्माण कार्य पर करीब दो हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here