बिल्सी।आज तहसील क्षेत्र के ग्राम बमेड में लक्ष्मी नारायण यज्ञ कृष्ण रास लीला का उद्घाटन हुआ। जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन ने रासलीला का फीता काटकर उदघाटन किया उनके साथ में मन्दिर के प्रधान महंत श्री परम गिरी जी महाराज एवं नीलगिरी जी महाराज मौजूद रहे। रासलीला 17 से 24 फरवरी तक चलेगी 24 फरवरी को समापन के मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रशान्त जैन ,प्रधान पति ओमपाल सिंह, मचकनदर ,पान सिंह, सुखवीर ,बलवीर ,संजीव पप्पू मौर्य ,छविराम सिंह, मुनेंद्र सिंह, धीर सिंह कल्याण सिंह, सोनू ठाकुर, सुमित ठाकुर,अंशुल जैन,विक्की जैन,लकी यादव,मौजूद रहे

























