होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में 17 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा...

बदायूं में 17 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बदायूं में 17 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा

परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की कतार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। बदायूं जिले में 17 केंद्रों पर पहले दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 17328 अभ्यर्थियों में से 16,865 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 463 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 8441अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 8424 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

पहली पाली

पंजीकृत-8664

8441 उपस्थित

अनुपस्थित 223

दूसरी पाली

पंजीकृत-8664

उपस्थिति-8424

अनुपस्थित-240

सघन जांच के बाद मिला प्रवेश

परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक हाजिरी और मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहली पाली में सुबह नौ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लाइन लगने लगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले काफी छात्र-छात्राएं अपना मोबाइल और अन्य सामान आसपास की दुकानों पर रख दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here