बदायूँ।आज सुबह सरकारी आवास में एक महिला जज का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल की जांच की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय शनिवार सुबह अपने चेंबर में नहीं पहुंचीं। जब साथी जजों ने उनके नंबर पर कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का मारकर सरकारी आवास का दरवाजा खोला।अंदर का नजारा देख पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। ज्योत्सना का शव पंखे से लटका पाया गया।





मौके पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत तमाम अधिकारी मौजूद हैं। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान कुछ अभिलेख मिले हैं, जो घटनाक्रम से संबंधित हो सकता है। सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कराई जा रही है।
मऊ की रहने वाली थीं ज्योत्सना राय
बता दें कि ज्योत्सना राय (29) मूल रूप से यूपी के मऊ जिले की रहने वाली थीं। वह बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। बदायूं में उनकी सेकेंड पोस्टिंग थी। इससे पहले वह अयोध्या में भी तैनात रह चुकी थीं। वह साल 2019 में सिविल जज बनी थीं।
जिले में शनिवार सुबह महिला जज का सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। घटना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट में लिखी बातों का अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली ज्योत्सना राय बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। बदायूं से पहले वह अयोध्या में भी तैनात रह चुकी हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय जब शनिवार सुबह न्यायालय नहीं पहुंचीं। तब कर्मचारी महिला जज के आवास पर पहुंच तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक कर्मचारी दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते रहे लेकिन अंदर से कोई भी दरवाजा खोलने नहीं आया। इस पर किसी अनहोनी की आशंका होने पर कर्मचारियों की घटना की सूचना पुलिस और कंपाउंड में रहने वाले अन्य जजों को दी। जिससे बाद सभी तत्काल लोग मौके पर पहुंच गए।
पंखे से लटका था शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का मारकर सरकारी आवास का दरवाजा खोला। जब दरवाजा खुला तो अंदर का नजारा देख वहां मौजूद सभी लोग अवाक रह गये। अंदर कमरे में महिला जजा ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटक रहा था। अंदर कमरे में सभी सामान बिखरा हुआ था और मोबाइल भी वहीं पर पड़ा था। घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर छानबीन कर कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।
बगल वाले कमरे का सामान बिखरा हुआ था
पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्कवॉयड को बुलाकर कमरे की जांच कराई। बताया जा रहा है कि महिला जज कुछ समय से परेशान चल रही थीं। ज्योत्सना राय के शव के पास उनका फोन भी बरामद हुआ है। मूलरूप से मऊ की रहने वाली ज्योत्सना की बदायूं में दूसरी पोस्टिंग थीं। वह बदायूं में अप्रैल-2023 में आई थीं। इससे पहले अयोध्या जिले में तैनात था।ज्योत्सना की अभी शादी नहीं हुई थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरकारी आवास में अकेले रहती थीं।सरकारी आवास के जिस कमरे में उनका शव बरामद हुआ है। उसके बगल वाले कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला है। फिलहाल, घटना को लेकर अभी पुलिस अफसर ऑफिशियली कुछ नहीं बोल रहे हैं।
ऑफिस नहीं पहुंची तो सुसाइड का पता चला: एसएसपी
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ज्योत्सना राय रोज सुबह साढ़े 10 बजे अपने दफ्तर पहुंच जाती थीं। आज जब वो समय से अपने दफ्तर नहीं पहुंची तो उनके सहयोगियों ने उनको फोन किया। कई बार फोन नहीं उठाने पर उनके घर पर कुछ कर्मचारियों को भेजा गया। वहां काफी देर तक उन्होंने दरवाजा खटखटाया।
लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गई तो उनका शव लटका हुआ था। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। हालांकि, सुसाइड नोट के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
शुक्रवार को शाम साढ़े 5 बजे घर निकल गईं थीं ज्योत्सना
महिला जज के साथ काम करने वाले एक सहयोगी ने बताया, ज्योत्सना राय शुक्रवार को अपने समय पर ऑफिस पहुंच गई थी। शाम को साढ़े पांच बजे के करीब वो घर निकल गई थी। उनका बिहेवियर नार्मल था। वो वैसे भी ज्यादा किसी से बात नहीं करती थीं।
कुछ समय से वो थोड़ा परेशान रहती थीं लेकिन हमें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है, ज्योत्सना राय 2 BHK फ्लैट में रहती थीं। उनका शव बेडरूम के बगल वाले रूम में मिला है। शव पंखे से लटका हुआ था।

























