बदायूँ।.शुक्रवार की रात में अचानक बढ़ी सर्दी के बाद आज सुबह 4 से बजे भयंकर कोहरा छाने लगा। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया कोहरे की रफ्तार भी बढ़ती गई। ऐसा लग रहा था जैसे किसी हिल स्टेशन पर पर आ गए हो। दो-तीन फीट आगे का देखना मुश्किल हो रहा था। जैसेजैसे कोहरा बढ़ता गया वाहनों की तेज रफ्तार कम होती होती गई। साढ़े पांच बजे के बाद चारों ओर भयंकर कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा था। चारपहिया वाहन की गति 15-20 की स्पीड में चल रही थी। अधिकांश वाहन चालकों ने वाहन रोक के कोहरे कम होने का इंतजार किया।






बदायूँ से मथुरा के लिये निकले व्यापारी ने स्वदेश केसरी को फोन से जानकारी देते हुए बतया की बदायूँ से कछला पहुँचने मे 1 घण्टा 20 मिनट का समय लगा है।