बिल्सी। बीती रविवार की रात बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में आयोजित रासलीला का उद्घाटन बदायूँ के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा किया गया।






इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहाकि केंद्र की भाजपा सरकार से अब देश की जनता का मोहभंग हो चुका है। सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब और गरीब होता जा रहा है। युवाओं को समय पर रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जिससे उनका भविष्य भी अंधकारमय होता जा रहा है। इसलिए जनता को आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को बदलना होगा। उन्होने कहा कि भारत का सविंधान और लोकतंत्र खतरे में है।इसे बचाने के लिए अब देश की जनता को केंद्र की भाजपा को उखाड़ फेकना होगा।
उन्होने कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व भाजपा नेताओं के झूठ से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को इतना मजबूत कर दे कि बिना सपा की भागीदारी से केंद्र में कोई सरकार नहीं बन सके। उन्होने कहा कि रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को लोगों को अपनाना चाहिए। इस मौके पर सर्वेश यादव, कविंद्र सक्सेना, रईस अहमद, चेतन यादव, लालाराम, रामविदेश यादव, अरुण कुमार, राधेश्याम यादव, जयसिंह, रिंकू यादव, देवेंद्र यादव, किशोरीलाल आदि मौजूद रहे।

























