होम राज्य उत्तर प्रदेश पिंडौल में छात्राओं को दिया जा रहा आत्म रक्षा के लिए प्रशिक्षण

पिंडौल में छात्राओं को दिया जा रहा आत्म रक्षा के लिए प्रशिक्षण

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव पिंडौल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं को आत्मरक्षा से सम्बन्धित वीरांगना रानी लक्ष्‌मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जोकि 24 दिन तक दिया जायेगा। प्रशिक्षक सुशील कुमार ने आज बालिकाओं को सर्वप्रथम व्यायाम एवं आत्म रक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि संकट के समय रक्षा करने के लिए मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना सिखाया जाता है।

प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव ने बालिकाओं को महिला हेल्प लाइन नंबर के बारे में बताया। उन्होने कहा कि समय के मुताबिक सभी छात्राओं को अपने आप को बदलना होगा। इसलिए उन्हे आत्म रक्षा का प्रशिक्षण लेना जरुरी है। इस मौके पर प्रधान मुजाहिद खां, विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here