होम राज्य उत्तर प्रदेश परीक्षा के दौरान सही रणनीति अपनाकर तनाव कम करें – बदायूँ समाचार

परीक्षा के दौरान सही रणनीति अपनाकर तनाव कम करें – बदायूँ समाचार

परीक्षा के दौरान सही रणनीति अपनाकर तनाव कम करें

प्रियंका शर्मा,​शि​क्षिका

यूपी बोर्ड परीक्षा : जीजीआईसी की शिक्षिका ने किया मार्गदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफल होने को लेकर अक्सर छात्र-छात्राएं तनावग्रस्त हो जाते हैं। तनाव के कारण पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाना मुश्किल होता है, लेकिन सही रणनीति अपनाकर तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका प्रियंका शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने मन में तनाव न लाएं। तनाव का कारण जानने के लिए सबसे पहले आत्म निरीक्षण करें। तनाव से बचने के लिए सही योजना बनाना बेहद जरूरी है। एक बेहतर टाइम टेबल बनाकर, उसका सही ढंग से पालन करें। खुद को परखने के लिए मॉक टेस्ट जरूर करें। ऐसा करने से तनाव से बचने के साथ बेहतर अंकों के साथ सफलता भी मिलती है।

ये करें उपाय

-छोटे-छोटे ब्रेक लें।

-मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं।

-किसी भी समय पढ़ाई करें, लेकिन पूर्ण एकाग्रता के साथ।

-लॉन्ग टर्म मेमोरी के लिए एक साथ बहुत ज्यादा भी नहीं पढ़े।

-थोड़ा याद करके लिखने की आदत डालें और बार-बार अभ्यास करें।

-पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने का प्रयास करें।

-बोर्ड एग्जाम का फोबिया यानी डर मन में न बैठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here