होम राज्य उत्तर प्रदेश निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तहत,नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभिभावकों को...

निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तहत,नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभिभावकों को किया जागरूक।

बिल्सी। बेसिक शिक्षा विभाग के निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तहत अनुकृति नाट्य मंच लखनऊ के कलाकारों द्वारा क्षेत्र के गांव रफीनगर और बिल्सी के बाईपास पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर अभिभावकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत अनुकृति नाट्य मंच लखनऊ के कलाकारों ने एआरपी राजन यादव के निर्देशन में टीम लीडर राघवेंद्र मिश्रा ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। बच्चो को नियमित स्कूल भेजने, डीबीटी धनराशि का सदुपयोग करने के प्रति अभिभावकों को जागरूकता का संदेश दिया। नाट्य मंच कलाकारों में संजीव सोनू, आरती, पलक, विष्णु गुप्ता ने अपनी प्रस्तुति से अभिभावकों को प्रेरित किया। इस मौके पर संजय वर्मा, अमित शर्मा, राजकुमार, आयुषी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here