
दिल्ली के उपराज्यपाल अपनी पत्नी के साथ शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के दर्शन किए। उन्होंने दरगाह पर चादरपोशी के बाद मन्नत का धागा बांधा। इसके बाद परिसर का भ्रमण करके मुगलिया स्मारकों का अवलोकन किया।
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना दोपहर को पत्नी के साथ फतेहपुर सीकरी पहुंचे। वह हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे। दरगाह में चादरपोशी कर मन्नत का धागा खोला फिर उसे पुन: बांधा। इसके बाद परिसर का भ्रमण करके स्मारकों का अवलोकन किया। दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, अनूप तालाब, पंचमहल, चौपड़, तुर्की सुल्तान पैलेस, ख्वाब गाह, मरियम पैलेस, जोधाबाई पैलेस का अवलोकन किया।

























