होम राज्य उत्तर प्रदेश जैथरा में युवती का अर्धनग्न शव मिला, रेप और हत्या की आशंका...

जैथरा में युवती का अर्धनग्न शव मिला, रेप और हत्या की आशंका – आगरा समाचार


जैथरा में युवती का अर्धनग्न शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

कुएं में मिली युवती की लाश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एटा के जैथरा कस्बे में रविवार को कुएं में अर्द्धनग्न अवस्था में युवती का शव देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना जैथरा पुलिस, फील्ड यूनिट, एसओजी टीम सहित अग्निशमन की टीम भी पहुंच गई। युवती के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, साथ ही चेहरे को विकृत कर दिया गया है। दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पहचान नहीं हो सकी है।

थाना व कस्बा जैथरा में रविवार को चौधरी लटूरी सिंह बालिका इंटर कॉलेज के पास एक कुएं में कुछ राहगीरों ने शव पड़ा देखा। जिसके बाद 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही फील्ड यूनिट, एसओजी टीम, अग्निशमन की टीम भी पहुंची। लगभग 40 फीट गहरे कुएं में सीढ़ियों की मदद से शव को निकाला गया। पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

अज्ञात युवती के शरीर पर कुछ ही कपड़े थे। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इसके साथ ही चेहरे को किसी भारी चीज से विकृत किया गया है। वहीं पास में ही एक बाग है जहां एक लहंगा जैसा वस्त्र भी मिला है। युवती की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है। पहचान और सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंका गया है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के शव के पहचान नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में शव को रखवा दिया गया है। निर्धारित 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here