होम राज्य उत्तर प्रदेश जज ज्योत्सना राय का निधन, परिवार सदमे में – अमर उजाला हिंदी...

जज ज्योत्सना राय का निधन, परिवार सदमे में – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

जज ज्योत्सना राय के निधन से परिवार सदमे में है

ज्योत्सना राय केस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में शनिवार सुबह सिविल बार के नजदीक सरकारी आवास में सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय (29) का शव फंदे से लटका मिला। कर्मचारी सुबह काम करने आवास पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। उन्हें कई बार कॉल भी की लेकिन कोई जवाब नहीं आया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पर आसपास रह रहे जज और कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने उनके आवास का दरवाजा तोड़ा और उनके परिवार वालों को सूचना दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके माता-पिता मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

सिविल जज, जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय 29 अप्रैल 2023 को अयोध्या से ट्रांसफर होकर बदायूं आई थीं। वह महज 24 साल की उम्र में सिविल जज बनी थीं और उनकी पहली पोस्टिंग 15 नवंबर 2019 को अयोध्या में हुई थी। ज्योत्सना राय मूलरूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं। उनके पिता अशोक कुमार राय 31 जुलाई 2023 को अपर निदेशक अभियोजन के पद से बरेली से सेवानिवृत्त हुए थे। तब से वह लखनऊ में रह रहे हैं।

पहली मंजिल पर रहती थीं ज्योत्सना

ज्योत्सना सिविल बार परिसर के नजदीक बने न्यायाधीश आवास नंबर चार में पहली मंजिल पर रह रही थीं। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कर्मचारी भूपराम उनके आवास पर पहुंचा था। वह दरवाजा खुलवाने की कोशिश कर रहा था। तभी खाना बनाने वाली सुशीला और सफाई करने वाली ममता उनके आवास पर पहुंच गई। वह लोग दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश करते रहे। दरवाजा अंदर से बंद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here