
बदायूं में पुलिस ने किसानों को दिल्ली जाने से रोका
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर मंगलवार को बदायूं जिले में अलर्ट है। किसान नेताओं के घरों की सुबह से ही निगरानी शुरू कर दी गई। सिलहरी में दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे किसानों को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने रोक दिया। यहां पुलिस और किसानों के बीच तकरार भी हुई।
सिलहरी में बिजली उपकेंद्र पर दिल्ली कूच के लिए भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर के नेतृत्व में किसान सुबह से ही एकत्र होना शुरू हो गई। काफी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी पहुंच गईं। सीओ बिसौली सुनील कुमार भी काफी फोर्स के साथ पहुंच गए।
यहां किसानों को दिल्ली कूच से रोक दिया गया। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच तकरार भी हुई। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मैदान में खड़ा कर वहीं बैठ गए। इस दौरान प्रताप सिंह, हरीश सिंह, बिशेष पटेल, कालू, हरवंश पटेल , हवलदार खान, भगवान दास, प्रशांत पटेल आदि किसान रहे।
Haldwani Violence: 26 साल पहले अब्दुल मलिक पर बरेली के थाने में हुई थी हत्या की रिपोर्ट; जानें क्या था मामला
दोपहर तक किसान नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद किसानों के दिल्ली न जाने पर सहमति बन गई। किसानों के घर लौटने के बाद भी यहां पुलिस तैनात रही। किसान नेताओं की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

























