होम राज्य उत्तर प्रदेश कानपुर देहात में बड़ा हादसा, कार अनियंत्रित होकर पलटी – अमर उजाला...

कानपुर देहात में बड़ा हादसा, कार अनियंत्रित होकर पलटी – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


कानपुर देहात में बड़ा हादसा, कार अनियंत्रित होकर पलट गई

मौके पर जांच करती पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बार बेकाबू होकर नाले में गिर हई। हादसे में बीएसएफ जवान समेत छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात में रविवार रात करीब दो बजे सिकंदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित नाले में पलट गई। कार सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में फंसे दो बच्चों को सकुशल बचा लिया गया है।

ये सभी औरैया जिले से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रात में एसपी, एएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। सभी को अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

परिवार फुफगाव, भिंड मध्यप्रदेश से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। रविवार रात करीब दो बजे सिकंदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित नाले में पलट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here