मोदी ने कहा, ”देश पर लंबे समय तक शासन करने वालों में आम लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने की इच्छा शक्ति, इरादा और समर्पण नहीं था।”
उन्होंने कहा, ”कांग्रेस की पूरी ताकत एक परिवार को आगे बढ़ाने में लगी है। अगर सब कुछ एक ही परिवार के लिए करना होगा तो देश बनाने की याद कैसे आयेगी? इसकी (कांग्रेस) पूरी ऊर्जा इस बात पर केंद्रित थी कि पांच साल तक सरकार कैसे चलायी जाये और घोटालों को कैसे छुपाया जाये.”
‘सुदर्शन सेतु’ पर पीएम ने कहा कि उन्होंने छह साल पहले इस पुल की आधारशिला रखी थी और आज इसका उद्घाटन किया. उन्होंने कहा, ”यह मोदी की गारंटी है।”

























