होम राज्य उत्तर प्रदेश ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां नारी शक्ति पीछे न रहे: बीएल वर्मा...

ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां नारी शक्ति पीछे न रहे: बीएल वर्मा – बदायूँ समाचार

ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां नारी शक्ति पीछे रहे: बीएल वर्मा

उझानी नगर में कार्यकताओं को संबो​धित करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा।स्रोत-भाजपा

मन की बात कार्यक्रम के 110 वें संस्करण सुना गया

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 110 वें संस्करण को जिले भर में बूथ स्तर पर जगह- जगह जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुना। साथ ही लाभार्थी संपर्क अभियान भी चलाया गया। जिसमें लोगों को भाजपा की योजनाओं के बारे में बताया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उझानी नगर में कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है। जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। महिलाओं सुरक्षा तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं दी। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों के कार्यकाल में जितने ऐतिहासिक काम हुए हैं। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मोदी के मन की बात समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरणा देती है। मोदी के मन की बात का कार्यक्रम राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक कार्यक्रम है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में काफी तेजी से कार्य हुए हैं। इसके अलावा पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, एमपी सिंह राजपूत, ग्रीशपाल सिंह सिसोदिया, रानी सिंह पुंढीर, भावेश प्रताप सिंह ने अपने विचार रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here