होम राज्य उत्तर प्रदेश एबीवीपी ने बीएचयू हॉस्टल में छात्रों की पिटाई पर उठाए सवाल वाराणसी...

एबीवीपी ने बीएचयू हॉस्टल में छात्रों की पिटाई पर उठाए सवाल वाराणसी – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


वाराणसी के बीएचयू हॉस्टल में छात्रों की पिटाई पर एबीवीपी ने उठाए सवाल

varanasi news
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बीएचयू परिसर में शनिवार की रात गाड़ी से एक व्यक्ति के कुचलने और इसके विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों की हॉस्टल में लाठी से पिटाई करने की घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने सवाल खड़ा किया है। गाड़ी से कुचलने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी और छात्रों की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह का कहना है कि जहां विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासन बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने में अक्षम है वहीं विश्वविद्यालय परिसर में हॉस्टल में घुसकर पुलिस द्वारा छात्रों को लाठी से पीटा जाना निंदनीय है।

यह भी पढ़ें; Varanasi : बीएचयू में वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, छात्रों ने सिंह द्वार बंदकर किया हंगामा; पुलिस ने खदेड़ा

बीएचयू इकाई के अध्यक्ष प्रशांत राय और मंत्री भास्करादित्य त्रिपाठी ने छात्रों पर लाठी से पीटने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और गाड़ी से कुचलने वाले की गिरफ्तारी और ठोस  कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here