होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा में हाईवे पर वर्दी पहनकर वसूली करने वाले फर्जी इंस्पेक्टर को...

आगरा में हाईवे पर वर्दी पहनकर वसूली करने वाले फर्जी इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


आगरा में हाईवे पर वर्दी पहनकर वसूली करने वाले फर्जी इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

गिरफ्तार फर्जी इंस्पेक्टर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के अबुल उलाह कट पर वर्दी पहना एक युवक फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। मोबाइल से फोटो लेने के बाद चालान की धमकी देकर वसूली कर रहा था। मामले की जानकारी थाना न्यू आगरा पुलिस को मिली। दरोगा पहुंचा तो खाकी और तीन स्टार देखकर पहले तो सकते में आ गया। सलाम करने के बाद चेकिंग का कारण पूछा। बातों-बातों में ही असली नकली का फर्क पता कर लिया। फर्जी इंस्पेक्टर की पुष्टि होने पर आरोपी को पकड़ लिया।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी राजपुर चुंगी निवासी देवेंद्र उर्फ राजू है। वह इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए था। तीन सितारे भी लगे हुए थे। पुलिस की तरह जूते भी पहने था। वह वाहन चालकों को धमका रहा था। शिकायत मिली थी कि एक इंस्पेक्टर वाहनों से वसूली कर रहा है। मोबाइल से फोटो लेने के बाद चालान की धमकी दे रहा है। इस पर कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी मांगेराम को भेजा गया। पहली बार में चौकी प्रभारी भी उसे इंस्पेक्टर ही समझने लगे। इसलिए सीनियर अधिकारी की तरह बात करने लगे। मगर, कुछ ही देर में देवेंद्र का भेद खुल गया। उसे पकड़ लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here