बदायूँ। बिल्सी रोड़ के ग्राम कुरऊ मोड़ से आगे भीषण एक्सीडेंट हुआ है जिसमें एक कि मौके पर ही मौत हो गई एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, हादसा अभी रात्रि 12:15 के आसपास का बताया जा रहा है।हादसे के बाद रोड से गुजर रहे राहगीर ने तत्काल इसकी सूचना 108 नम्बर एम्बुलेंस व 112 नम्बर पर पुलिस को दी ,सूचना मिलते ही 112 की 2 गाड़ियां मोके पर पहुंच गई ।पुलिस ने सबसे पहले ज्यादा गम्भीर लोगों को अस्पताल भिजवाया है।खबर लिखे जाने तक दूसरी एम्बूलेंस आने का इंतज़ार किया जा रहा था।
दुर्घटना में घायल लोगों ने बताया वो सभी छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर से बदायूँ बिल्सी रोड स्थित ग्राम भृकुइयां ईंट भट्टे पर काम करने के लिये आज देर रात बदायूँ पहुंचे जहां से वो टेम्पो लेकर भरकुइयां जा रहे थे, इसी दौरान कुरऊ मोड़ से आगे बढ़ते ही टेम्पो अनियन्त्रित होकर पेड़ से जा टकराया,पेड़ से टकराते ही चीख पुकार मच गई भारी अंधेरे के चलते कोई किसी की आपस मे मदद नहीं कर पा रहा था, टेम्पो की पेड़ से टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए।इसी दौरान उधर से गुज़र रहे किसी व्यक्ति ने दुर्घटना देख लोगों को टेम्पो से निकालकर ज़मी पर लेटाया साथ ही घायलों की मदद के लिये 108 नम्बर पर कॉल कर एम्बुलेंस को बुलाया, बतया जा रहा है टेम्पो में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे जिसमें आधा दर्जन से अधिक बच्चे भी शामिल है।
टेम्पो में सवार सभी लोग घायल बताये जा रहे हैं जिसमे से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत की खबर की सूचना है एक बच्चे की भी हालत नाजुक बताई जा रही है, पुलिस एम्बुलेंस के माध्यम से सभी को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था में लगी हुई है।

























