होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अक्सर बिजली ठप रहने के चलते एक्स-रे...

बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अक्सर बिजली ठप रहने के चलते एक्स-रे के लिए आने वाले मरीज हर दिन होते परेशान। क्या जनप्रतिनिधियों को नहीं इसकी खबर ?

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिल्सी पर अक्सर बिजली ठप रहने के कारण यहां एक्स-रे के लिए आने वाले मरीजों को खासी दिक्कते झेलनी पड़ती हैं । कई-कई घंटों इसके लिए उन्हें इंतजार करना पड़ता है। जिसके चलते मरीजों में रोष व्याप्त है, मरीज दबी जुबान से इसके लिये जनप्रतिनिधियों को कोसते नज़र आये उनका कहना है कि कभी विधायक सांसद या चैयरमैन को यह समस्या नहीं दिखती, योगी मोदी तो बहुत कुछ कड़ते हैं गरीबों के लिये लेकिन उनके विधायक सांसद सिर्फ उदघाटन या कार्यक्रम में ही जाते हैं आम आदमी को रोजाना कहाँ कहाँ समस्या हो सकती है यह जानने का खुद प्रयास नहीं करते,अब एक्सरे नहीं हो रहा है यह शिकायत करने विधायक के पास जाने से अच्छा प्राइवेट में एक्सरे कराकर इलाज करालो। आज अस्पताल में एक्स-रे कक्ष के बाहर कई मरीज पर्चा जमा करने के बाद अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। क्योंकि यहां बिजली गुल रहने से एक्स-रे मशीन शोपीस बनी हुई थी ।

बिजली आपूर्ति बाधित होने पर यहां जनरेटर चालू नहीं कराया जाता है। आज यहां एक्स-रे कराने आए बेहटा गुंसाई, खौंसारा, गुधनी, अंबियापुर एवं बिल्सी नगर के कई लोगों ने स्वदेश केसरी न्यूज़ को बताया वह सुबह 10 बजे से अपना एक्स-रे कराने के लिए सरकारी अस्पताल मे आए हैं। यहां तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन ब्रजेश कुमार ने उन्हे बताया अस्पताल में अभी बिजली नहीं आ रही है। जिसके कारण आपके एक्स-रे अभी नहीं हो सकते है। इसके लिए बिजली आने का इंतजार करना होगा। अक्सर यहां दोपहर बाद ही विद्युत आपूर्ति आ पाती है। तब कहीं मरीजों के एक्स-रे हो पाते है। कभी-कभी मरीज इंतजार करने के बाद अन्य प्राइवेट अस्पताल मे जाकर महंगा एक्सरे कराने को मजबूर हो जाते हैं। इसके अलावा कई माह से यहां एक्स-रे करने के बाद एक्सरे की फिल्म को नहीं दिया जा रहा है। जिससे लोगों को और भी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here