होम राज्य उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य केंद्र के कक्ष निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग पर एसडीएम...

स्वास्थ्य केंद्र के कक्ष निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग पर एसडीएम ने लगाई फटकार,

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे अतिरिक्त कक्ष निर्माण में लगाई जा रही घटिया सामग्री को गंभीरता से लेते एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने मौके पर जाकर इसकी जांच की।एसडीएम ने मौके पर जांच में मानक के अनुरुप सामग्री का प्रयोग नहीं पाया जिसपर SDM ने संबंधित ठेकेदार को फोन पर फटकार भी लगाई।

बताते है कि गांव के सरकारी अस्पताल परिसर में कई दिनों से एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण चल रहा था। जिसमें घाटिया सामग्री लगाये जाने का आरोप लगाते हुए गांव के कई लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से फोन पर की थी। जिसके बाद बीती सोमवार की शाम एसडीएम ने इसकी जांच करने के लिए मौके पर पंहुच गए। उन्होने देखा कि निर्माण कार्य में प्रयोग में लाई जा रही ईटों की गुणवत्ता काफी खराब है। जिसके बाद एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने घटिया सामग्री लगाए जाने को लेकर ठेकेदार को फोन पर फटकार लगाई। जिसपर उक्ट ठेकेदार ने निर्माण में लगाई जा रही ईटो की गुणवत्ता को सुधारने का भरोसा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here