बदायूँ।पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में लोहड़ी का त्यौहार आस्था व श्रद्धा के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया।



कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह जी ने की। स्टाफ सदस्यों व बच्चों ने लोहड़ी की अग्नि में तिल, मूंगफली, रेवड़ी डालकर सब के भले की कामना की। इस दौरान सभी ने बोलियों व ढोल की थाप पर लोहड़ी पर्व को सेलिब्रेट किया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने स्टाफ व विद्यार्थियों को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अंदर छुपी बुराइयों को त्याग कर हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोहड़ी की पावन अग्नि में तिल भेंट करते समय हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो कार्य हम कर रहे हैं, उससे किसी का बुरा न हो।
इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती वीना कोचर जी , प्रबंधक एडवोकेट श्री राजेंद्र अनेजा ,उपप्रबंधक रणजीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष श्री संजय मलिक भी उपस्थित रहे।
बच्चों ने भंगड़ा प्रस्तुत कर पंजाब की याद दिला दी और अंत में श्रीमती नीलम अग्रवाल जी ने सभी को पावन त्यौहार की बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

























