बिल्सी।जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन की ओर से कंबल वितरित किए जा रहे है।इसी के अंतर्गत आज बुधवार को अंबियापुर ब्लाक कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों को विधायक हरीश शाक्य ने 250 कंबलों का वितरण किया। जिन्हें पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विधायक ने कहा कि इस समय ठंड अधिक पड़ रही है जिसके चलते जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए शासन की ओर से कंबल वितरित किए जा रहे है। ताकि उनको ठंड से राहत मिल सके। इस मौके पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, बीडीओ प्रवीन कुमार, नायब तहसीलदार मोहित कुमार, हरिओम सिंह, विनोद कुमार, उमेश चंद्र गर्ग, शिवकुमार, मनोज कुमार, संजीव वार्ष्णेय, गगन राठी, मोहित गुप्ता, प्रशांत जैन, राहुल शाक्य, अजय प्रताप, माखन दिवाकर, रामगोपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।

























