होम राज्य उत्तर प्रदेश रायपुर बुजुर्ग में संपन्न हुई कथा,हुआ भंडारा भागवत कथा के श्रवण...

रायपुर बुजुर्ग में संपन्न हुई कथा,हुआ भंडारा भागवत कथा के श्रवण मात्र से मिल जाता है पुण्य,

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग स्थित काली मंदिर के निकट चल रही श्रीमद भागवत कथा बीती शुक्रवार की शाम संपन्न हो गई। बाद में यहां एक भंडारा भी आयोजित किया जिसमें बड़ी संख्या ने प्रसाद ग्रहण किया । अंतिम दिन कथावाचक जितेंद्रदास विश्वामित्र ने परीक्षित मोक्ष की कथा को बड़े ही सुंदर से प्रस्तुत किया। कथा से होने वाले पुण्य फल को भी समझाया। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित को कथा के सातवें दिन ही मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। उन्होने कहा कि जिस परिवार में नशे जैसी बुराइयां रहती हैं, वहां पुण्य फल का भी नाश होता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने की अपील की। इसी कड़ी में उन्होंने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि कलयुग में यह सबसे पावन कथा है। इसके श्रवण मात्र से लोगों को पुण्य मिल जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित होकर भक्तिमय कथा का लाभ लिया। भागवत कथा के बाद मंगल आरती हुई।

इस मौके पर जुगनू तोमर, विक्की तोमर, ओमेंद्र चौहान, सौरभ चौहान, अशोक तोमर, सुबोध तोमर, राजा तोमर, धर्मेंद्र तोमर, अरुण सिंह, ब्रजेश सिंह, जयवीर सिंह, राहुल कुमार, वंदना सिंह, प्रिंयका, सरोज देवी, संध्या, ऊषा देवी, सपना रानी, कविता, आरती, शशि, दामिनी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here